Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जोधपुर18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जोधपुर में शुक्रवार को एक युवक कलेक्ट्रेट के बाहर लगे यूनिपोल पर जा चढ़ा।
- जोधपुर के कलेक्ट्रेट के बाहर लगे यूनिपोल पर सुबह चढ़ गया था युवक
मानसिक रूप से परेशान एक युवक शुक्रवार सुबह कलेक्ट्रेट के बाहर स्थित एक यूनिपोल पर जा चढ़ा। इसे नीचे उतारने में पुलिस को पसीना आ गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ के बीच सिविल डिफेंस की टीम ने कड़ी मशक्कत कर उसे रस्सी से बांद सकुशल नीचे उतार दिया। दो घंटे तक चले इस नाटक के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोगों का मजमा लग गया।
शुक्रवार सुबह कलेक्ट्रेट के बाहर लगे करीब 25 ऊंचे यूनिपोल पर एक युवक को जोर-जोर से चिल्लाते देख वहां से निकलने वाले ठिठक गए। थोडी देर में मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक को नीचे उतरने के लिए राजी करने का कई प्रयास किए गए, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार ही नहीं हुआ।
इसके बाद सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर बुलाया गया। इस टीम के कुछ सदस्य दोनों तरफ से यूनिपोल पर चढ़े और युवक को दबोच लिया। उन्होंने रस्सी से युवक को बांध दिया। इसके बाद यूनिपोल के नीचे जाल लगाया गया ताकि युवक नीचे न गिर पड़े। फिर रस्सी के सहारे उसे सकुशल नीचे उतारने पर सभी ने राहत महसूस की। पुलिस का कहना है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में कुछ हरकत करते हुए यूनिपोल पर चढ़ गया। यह युवक कलेक्ट्रेट क्षेत्र में हमेशा घूमता रहता है। बाद में पुलिस ने उसे छोड़ दिया।