Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जोधपुर21 दिन पहले
- कॉपी लिंक
मंडोर थाना इलाके के नागौरी बेरा में रहने वाली एक छात्रा को ऑनलाइन लहंगा बुक करवाना महंगा पड़ा। लहंगा तो मिला नहीं और रिफंड के 199 रुपए मांगे जाने पर किसी शातिर ने गूगल पे से उसके खाते से 99 हजार से ज्यादा की रकम साफ कर दी। पीड़िता ने अब मंडोर थाने में केस दर्ज कराया।
मंडोर थानाधिकारी सुरेशचंद सोनी ने बताया कि प्रेक्षा पुत्री कृष्ण कुमार पांडे ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह पढ़ाई करती है और उसने ऑनलाइन एक लहंगा 199 रुपए में 8 जनवरी को बुक कराया था। लहंगा 9 को मिल जाना चाहिए था। मगर वो नहीं मिला। तब उसने गूगल पर कस्टमर केयर पर संपर्क किया। तब उसे बताया गया कि लहंगे का स्टॉक खत्म हो गया है और पैसे रिफंड कर दिए जाएंगे।
इस पर उसने बताया कि वह फोन से ही गूगल पे एकाउंट भेजती है। तब शातिर ने पहले एक रुपया उसके खाते में रिफंड किया। फिर उसे डेबिट कर दिया। बाद में उसने फिर से एक रुपया रिफंड किया और डेबिट कर दिया। इसके बाद वह लगातार खाते से रुपए निकालता गया और कुल 95 हजार 874 रुपए निकाल लिए। इसके बाद फिर से 3 हजार 129 रुपए निकाले। खाते से रुपए निकलते देख उसने अपने बचे हुए रुपयों को दूसरे खाते में ट्रांसफर किया। शातिर को पीड़िता ने अपने एसबीआई अकाउंट की जानकारी भी दी थी।