Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नागौरएक मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बाइक।
जिले के मकराना के गांव कालवा में शनिवार के सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। वहीं, एक घायल हो गया। टक्कर किस वाहन से हुई इसकी जानकारी फिलहाल जुटाई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, मृतकों के शवों को मोर्चरी के लिए भिजवाया गया। जहां परिजनों के पहुंचने के बाद शवों को पोस्टमार्टम करवाया गया।
हादसा कालवा गांव के शिव मंदिर के पास टोल नाके पर सुबह 5 बजे हुआ। जहां अज्ञात वाहन ने बाइक तीन लोगों को टक्कर मार दी। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवकों की पहचान विक्रम निवासी मनानि और विक्रम निवासी जाखली के रूप में हुई है। जिनका पोस्टमार्टम मकरना की मोर्चरी में हुआ।
मौके पर लोगों की लगी भीड़
घटना के बाद पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी भी खंगाल रही है। जिससे अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। वहीं, हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। इससे जाम की स्थिति बन गई। जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने खुलवाया।