Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जयपुर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
RSRTC ऑफिसर्स एसोसिएशन के सदस्य नियुक्ति बाद बधाई देते हुए।
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) के अधिकारियों का संगठन आरएसआरटीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन की आज बैठक हुई। इसमें एसोसिएशन की ओर से सर्वसम्मति से कार्यकारिणी सदस्यों और विभिन्न पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।
संगठन के महामंत्री सुधीर भाटी ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर मुकेश राणा और संगठन मंत्री पद पर भानूप्रताप सिंह को मनोनीत किया। इसके अलावा तीन कार्यकारिणी सदस्य के पद पर हेमेन्द्र सिंह गहलोत, पंकज बंसल और हिमांशु चहल का मनोनयन किया। वही आईटी सलाहकार के पद पर अशोक शर्मा को मनोनीत किया। इस मौके पर भाटी ने बताया कि कार्यकारिणी गठन का उदेश्य RSRTC में कार्यरत तमाम अधिकारियों-कर्मचारियों की वाजिब मांगों को उठाना और उसका नियमों के तहत निस्तारण करवाना है।