Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पाली44 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- कांग्रेस ने विकास और भाजपा ने बताया कागजी बजट
मुख्यमंत्री अशाेक गहलोत ने करीब 2.30 घंटे में 111 पेज का बड़ा बजट पेश किया गया। इसमें प्रत्येक वर्ग काे कुछ न कुछ देने का प्रयास किया। पाली में पहली बार इस प्रकार से सभी वर्गाें से मुख्यमंत्री गहलोत ने घोषणाएं कर पाली के प्रति अपनी अपणायत दर्शाया।
इस बजट में चिकित्सा, पेयजल, सड़क, शिक्षा व पर्यटन के क्षेत्र में जिले काे बड़ी सौगात मिली। खास बात यह कि पाली में वर्तमान में कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं है। साथ ही 10 में से 9 प्रधान भी भाजपा के है। सिर्फ राेहट में ही कांग्रेस का प्रधान है। इसके बाद भी पाली काे इस बजट में बहुत कुछ मिला। जवाई पुनर्भरण काे लेकर एक बड़ी निराशा जरुर पाली के साथ ही रहीं। लेकिन इस निराशा काे भी जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक नल कनेक्शन के लिए जवाई की तीन डीपीआर बनाने के निर्णय ने राहत दी।
वहीं राेहट काे भी इस बजट में बड़ी सौगातें दी। हालांकि कांग्रेस के नेताओं ने इस बजट काे काफी अच्छा व आमजन के हितार्थ बताया। वहीं, भाजपा के नेताओं ने इस बजट काे सिर्फ कागजी करार दिया। सांसद पीपी चाैधरी ने बजट काे निराशाजनक बताया। काेई विशेष प्रावधान नहीं किए गए। भाजपा के विधायक ज्ञानंचद पारख ने बजट काे निराशाजनक बताया। बाली विधायक पुष्पेंद्रसिंह व सुमेरपुर विधायक कुमावत ने भी बजट विशेष नही बताया। जवाई पुनर्भरण के लिए कुछ नही मिला। साथ ही सिर्फ कागजी बजट ही बताया। साेजत विधायक चाैहान व जैतारण विधायक अविनाश ने भी बजट काे निराशाजनक बताया।
किसकी क्या प्रतिक्रिया : सीए राजेश बलाई बाेले : यह पेपर से निकलकर विकास की दिशा का दस्तावेज
विधानसभा में प्रस्तुत बजट में पाली को जमकर सौगातें मिली। इस पेपरलेस बजट ने पाली की ग्रोथ जीडीपी को पेपर से निकाल कर विकास की दशा दे दी है। सीए के लिए ताे यह सम्मान की बात है। उन्हें फाइनेंशियल रिसर्च के लिए अलग महत्व दिया। सड़कों तक को बजट में महत्व मिला। एमएसएमई नीति के भी सुखद परिणाम रहेंगे। चूंकि नया कोई कर नहीं जोड़ा है। नया अस्पताल, आईसीयू के अलावा भी बहुत कुछ मिला है। जिला का आकलन करें तो पर्यटन, कन्या काॅलेज शिक्षा, बांधों की मरम्मत के लिए भी बजट मिला है। मिनी फूड पार्क से लेकर फिकल स्लज डिस्पोजल को भी बजट मिला है। यहां के धार्मिक स्थल को पर्यटन के नए स्वरूप से जोड़ा गया है। इससे पाली की इकोनाॅमी पर सकारात्मक असर होगा।
आमजन काे इस बजट से काेई राहत नहीं है। सिर्फ बजट पेश करने की खानापूर्ति की गई है। कराें में राहत मिलती ताे आमजन काे सुविधा हाेती। लेकिन इसका भी काेई जिक्र नहीं किया है।
ओम माथुर, राज्यसभा सांसद व भाजपा के वरिष्ठ नेता
बजट में पाली को विशेष प्रतिनिधित्व मिला। सड़काें के लिए 25 करोड़ रुपए, राजकीय कर्मचारियों का 15 दिन का रोका गया वेतन पुनः देना सम्बल प्रदान करेगा। राज्य बजट में पाली का बहुत सौगातें मिली है।
राहुल कुमार, सरकारी कार्मिक
राज्य सरकार के बजट से पाली में निराशा हुई। सरकार ने बजट में युवाओं बेरोजगारों के बारे में कोई ठोस नीति नहीं है। किसानों की कर्ज माफी पर भी कुछ नहीं मिला। यह बजट सिर्फ नेहरू इंदिरा और राजीव गांधी के नाम टाइटल रखने के अलावा कुछ नहीं हैं। आमजन को निराशा हाथ लगी।
तिलोकराम चौधरी, जिला प्रवक्ता, भाजपा
शहर के मुख्य मार्गों के लिए 25 करोड़ की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का आभार। जल्द ही शहर के चारों मुख्य मार्गों को चौड़ा कर डिवाइडर युक्त बनाना चाहिए।
पुष्पा सोमनानी, पार्षद पाली
राजस्थान का यह बजट जनप्रिय है। शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, सड़क हर क्षेत्र में यह अभूतपूर्व साबित होगा। उच्च माध्यमिक विद्यालयों में यदि अनिवार्य हिंदी एवं अंग्रेजी के पद सृजित होते तो बेहतर होता।
कल्याण सिंह टेवाली, शिक्षक नेता
चाणाैद अस्पताल क्रमाेन्नत, सड़कों काे लेकर भी बजट मिला है। पर्यटन में भी जिले काे गाेडवाड़ सर्किट की सौगात मिली है। हर क्षेत्र में बहुत अच्छा बजट है। पाली नई विकास की सीढ़ी पर अग्रसर होगा।
शिशुपालसिंह, कांग्रेस नेता
सुमेरपुर में उप जिला परिवहन कार्यालय, नर्सिंग काॅलेज, तखतगढ़ में गर्ल्स काॅलेज, अावासीय स्कूल, अस्पताल सहित कई याेजनाअांे ने जिले काे सौगातें मिली है। युवाअाें काे राेजगार के अवसर मिलेंगे। बड़े प्राेजेक्ट मिलने से पर्यटन सहित चिकित्सा व शिक्षा में सुधार हाेगा।
यशपाल सिंह कुंपावत, कांग्रेस नेता
108 की तर्ज पर गायों-मवेशियों के लिए 102 मोबाइल वैन शुरू करने की घोषणा स्वागत याेग्य है। गायों को चिकित्सा सुविधा के लिए निशुल्क एम्बुलेंस योजना अच्छी पहल है।
गिरधारीसिंह पीलवा