Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जोधपुर31 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फरजंद अली।
- दो वर्ष पूर्व की गई थी इस पद पर नियुक्ति
राजस्थान हाईकोर्ट में अतिरिक्त महाधिवक्ता फरजंद अली ने शनिवार को अपने पद से त्यागपत्र भेज दिया। त्यागपत्र में उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। उन्होंने माना कि वे अपनी वकालत जारी रखने के लिए यह पद त्याग रहे है।
विधि मामलों के प्रिंसिपल सचिव को भेजे त्यागपत्र में फरजंद अली ने लिखा कि आपने मुझ पर विश्वास जताया
उसके लिए आभारी हूं। मेरे लिए वर्तमान जिम्मेदारी का निर्वहन करना संभव नहीं हो पाएगा। ऐसे में अतिरिक्त महाधिवक्ता के पद से मेरे त्याग पत्र स्वीकृत करावे। व्यक्तिगत बातचीत में उन्होंने अपने त्यागपत्र का कोई ठोस कारण नहीं बताया। लेकिन इतना अवश्य कहा कि उनके लिए इस जिम्मेदारी का निर्वहन थोड़ा मुश्किल है। मैं एक बार फिर अपनी वकालत से जुड़ना चाहता हूं। मुझे उसी कार्य से संतुष्टि मिलती है।
उल्लेखनीय है कि फरजंद अली का नाम हाईकोर्ट न्यायाधीश पद के लिए काफी आगे बढ़ा था। उनकी नियुक्ति की फाइल अभी तक सुप्रीम कोर्ट कॉलिजियम के पास विचाराधीन है। हालांकि उस पर अभी कोई फैसला नहीं हो पाया है, लेकिन उससे पहले उन्होंने अपना पद त्याग दिया। प्रदेश में वर्ष 2018 के अंत में अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री बनने के बाद वर्ष 2019 की शुरुआत में उन्हें अतिरिक्त महाधिवक्ता के पद पर नियुक्त किया गया था।