Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बाड़मेर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बाड़मेर में गर्मी का पारा तेजी से बढ़ रहा है। पिछले कुछ दिनाें में एकाएक गर्मी बढ़ कर अब 36 डिग्री से पार पहुंच गया है। रात का पारा भी 20 डिग्री के करीब है। अब शहर में तो रात को भी हल्की रफ्तार में पंखे चलने लगे। सर्दी गायब होने के साथ गर्मी का असर शुरू हो गया है। दिन में अब तेज धूप सताने लगी है। गुरुवार को बाड़मेर का अधिकतम पारा 36.3 डिग्री और न्यूनतम 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले के तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने से गर्मी का असर बढ़ने लगा है। इस दिनों दिन व रात में गर्मी बढ़ने के कारण मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। वर्तमान में दिन का पारा 36 डिग्री से पार पहुंच रहा है और न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री के करीब दर्ज किया जा रहा है। इन दिनो जिले में मौसम में परिवर्तन व बढते हुए गर्मी के असर के कारण सर्दी का प्रभाव कम होकर गर्मी की ऋतु का आगमन हो रहा है।
वही आगामी दिनो में भी तापमान में बढ़ोतरी होने की आशंका है। मौैसम सूत्रों के अनुसार सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान में भी 20-21 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है। गर्मी के बढ़ रहे मौसम के कारण घरो में लोग पंखे भी शुरु होने लग गये है। वही
दक्षिणी हवा से फसलों को होगा नुकसान
गर्मी की बढ़ोतरी के साथ ही गुरुवार से जिलेभर में दक्षिण हवाओं के चलने का सिलसिला शुरु हो गया हैं। हवाओं व गर्मी के बढ़ते असर के कारण किसानों की चिंता भी बढ़ रही हैं। क्योंकि इन हवाओं व गर्मी के असर के चलते जीरा, ईसबगोल, सरसों आदि फसलें समय से पहले सूख रही है। इन हवाओं से रोग होने की चिंता से किसानों की नुकसान की आशंका बनी हुई हैं।