Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुकुंदगढ़ (झुंझुनूं)7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मुकुंदगढ़। फंदे पर लटटा मिला था शव। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है।
कस्बे के रेलवे स्टेशन परिसर में एक तंबू में बुधवार को फंदे पर लटके मिले शव की गुरुवार को दूसरे दिन भी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए टीमें गठित की हैं। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है। रेलवे कर्मचारियों ने बुधवार सुबह तंबू में शव लटका देखा तो स्थानीय थाना पुलिस व रेलवे पुलिस को सूचना दी थी।
एसएचओ रामस्वरूप बराला ने शव को मोर्चरी में रखवाया था। रेल कर्मचारियों ने बताया कि यहां कामकाज के लिए मजदूरों के लिए स्थाई तंबू लगाए हुए थे। काम खत्म हो जाने के बाद मजदूर चले गए वहीं तंबू खाली थे।
खाली तंबू में बांस के फंदा बनाकर युवक लटका मिला। नाख्त के लिए सभी थाना क्षेत्रों को सूचना भेजी है। मृतक ने सफेद कुर्ता पायजामा में था तथा दाहिने हाथ से दिव्यांग है। उसकी उम्र (35) के आस-पास बताई जा रही है।
(रिपोर्ट: सिद्धार्थ सहल)