Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बयाना (भरतपुर)एक मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आग से जला सामान।
थाना इलाके के गांव सिकंदरा में अज्ञात कारणों से दो छप्परपोश रिहायशी घरों में आग लग गई। आगजनी में दोनों पीड़ित परिवारों का करीब डेढ़ लाख रुपए का घरेलू सामान व नकदी जलकर खाक हो गई। वहीं एक भैंस भी झुलस गई।
सूचना पर पुलिस व दमकल मौके पर पहुंची। दमकल ने आग पर काबू पाया। घटना को लेकर पीड़ित की ओर से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस के अनुसार गांव सिकन्दरा की सुभाष कॉलोनी में रिंकू पुत्र तेज सिंह जाटव व कमल सिंह पुत्र रामस्वरूप जाटव के छप्पर पोश घरों में अज्ञात कारणों से आग लग गई।
आग से दोनों घरों में बिस्तर, कपड़े, चारपाई, नकदी, सरसों व गेहूं की फसल, बर्तन, पाइप आदि करीब डेढ़ लाख का सामान जल गया। कमल सिंह की भैंस भी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। आग से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
(रिपोर्ट: महेश शर्मा)