Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सैंपऊ (धौलपुर)3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मनिया थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात खेतों में शौच के लिए गई 16 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता को बचाने गई बड़ी बहन के साथ भी आरोपियों ने अपमानित कर मारपीट की है।
रविवार देर शाम पीड़िता में नामजद चार युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का अभियोग दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों बहनों के बयान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मनिया थाना पुलिस के समक्ष दर्ज कराए गए अभियोग में पीड़िता ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय छोटी बहन बीती रात पेट में दर्द की शिकायत होने पर गांव के बाहर नीबू के बाग में शौच के लिए गई थी।
नींबू के बाग में पेड़ों में छिपे गांव के चार युवक पहले से ही घात लगाए बैठे थे। पीड़िता की बड़ी बहन ने बताया, चारों आरोपियों ने दोनों बहनों को खेत में पकड़ लिया। दो आरोपियों ने 16 वर्षीय नाबालिग छोटी बहन के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। रिपोर्ट में बताया उसके बाद आरोपियों ने बड़ी बहन के कपड़े फाड़ कर अपमानित किया। करीब आधे घंटे तक दोनों बहनों की इज्जत को तार-तार कर जान से मारने की धमकी देकर चारों आरोपी फरार हो गए।
दोनों पीड़ित बहनों ने घर पहुंच कर मामले से परिजनों को अवगत कराया। हैवानियत की खबर सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने रविवार को मनिया थाना पुलिस के समक्ष नामजद चारों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है।
प्रकरण की जांच कर रहे सैपऊ पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार ने बताया मामला मारपीट के बाद छेड़छाड़ का है। पीड़ित बहनों द्वारा दी गई रिपोर्ट पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर दोनों बहनों के पर्चा बयान लिए हैं।
दोनों पीड़िताओं का मेडिकल कराया। मामले में गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है। दुष्कर्म का तथ्य पुख़्ता पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
(रिपोर्ट: जितेंद्र परमार)