Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बांसवाड़ा6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- नरवाली की घटन, चोर एक घर का दरवाजा और दूसरे की खिड़की तोड़कर घुसे
नरवाली कस्बे में रविवार रात देवरानी-जेठानी के दो सूने मकानों में चोरी हो गई। चोर इन दोनों सूने मकानों से 3 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवर, 20 हजार कैश, छत पंखे और कीमती कंबल चुराकर ले गए। चोरों ने नरवाली कस्बे में रहने वाली कल्पना पत्नी विनोद दर्ज और रंजना पत्नी जगदीश दर्जी के घर को निशाना बनाया। दोनों रिश्ते में देवरानी जेठानी हैं। दो के घर भी पास पास ही हैं। दोनों मकान मालकिनों ने चोरी की रिपोर्ट खमेरा थाने में दर्ज कराई।
चोरों ने कल्पना के घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर घुसे और अलमारी में रखे 10 हजार रुपए नकद, कान में पहनने की जो जोड़ी सोने की रिंग डेढ़ तौला, एक तौला वजनी सोने की चेन, सवा तौले का सोने का आड़, 2 तौले की सोने की दो चूड़ियां,100 ग्राम वजनी चांदी के दो ब्रेसलेट, कपड़े काटने की दो कैंचियां, खाने के तेल का डिब्बा, राशन का सामान ले गए। वहीं रंजना के घर में चोर पीछे के रास्ते से घुसे और 10 हजार नकद, 7 कीमती कंबल, 3 नए छत पंखे और एक कैंची चुरा ले गए।
दोनों घरों में हुई चोरी का पता दूसरे दिन सोमवार सुबह लगा। जब पड़ोसियों ने इसकी जानकारी दोनों मकान मालकिनों को फोन कर दी। कल्पना अपने दाेनाें बच्चाें काे साथ लेकर पीहर परतापुर गई थी, वहीं रंंजना गांव में ही अपने पुराने मकान पर थी। रंजना के दोनों बेटे बाहर काम करते हैं। पुराने घर पर वह और उसकी बेटी रहते हैं। रंजना का नया घर कल्पना के पास ही बना है, जहां सिलाई की दुकान लगा रखी है।