Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जयपुर10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राजसमंद में राज्य की गहलोत सरकार के खिलाफ ‘ नौकरी नहीं तो वोट नहीं ’ अभियान की शुरूआत करते राजस्थान बेरोजगार युवा संघ से जुड़े लोग।
- अभियान सोशल मीडिया पर हुआ जबरदस्त ट्रेंड
बेरोजगार युवाओं की मांगों पर चर्चा को लेकर कल हुई मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में निरस्तारण नहीं होने से अब युवाओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। आगामी 4 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव में कांग्रेस को हराने के लिए युवाओं ने आज से ‘ नौकरी नहीं तो वोट नहीं ’ का अभियान सोशल मीडिया पर शुरू कर दिया। राजसमंद (उपचुनाव वाली जगह) पर युवाओं ने इसके लिए प्रदर्शन भी किया। जल्द ही युवाओं का दल उन अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी इस तरह का सरकार के खिलाफ अभियान चलाएगा।
राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ अध्यक्ष उपेन यादव ने बताया कि हम लोग पिछले लंबे समय से लंबित पड़ी भर्तियों पर नियुक्ति देने के लिए आंदोलन कर रहे है। इसके मंत्री मंडलीय समिति की बैठक में हमारी 16 सूत्री मांगों पर केवल आश्वासन के अलावा कुछ लिखित में नहीं मिला। इसके अलावा स्कूल व्याख्याता 2018 के चयनीत अभ्यर्थी पिछले कई दिनों से राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) के बाहर धरने पर बैठे है, लेकिन उसके बावजूद उनकी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। इन सभी को देखते हुए हमने आज से राजसमंद जिले से सरकार के खिलाफ ये अभियान शुरू किया है।
घर-घर जाकर कांग्रेस को वोट नहीं देने के लिए अपील
यादव ने बताया कि आज इस अभियान की शुरूआत राजसमन्द विधानसभा क्षेत्र से की। यहां के युवा बेरोजगारों ने कांग्रेस प्रत्याशी को वोट नहीं देने के लिए घर-घर जाकर मतदाओं से अपील करना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को हम उदयपुर की वल्लभ नगर सीट और उसके बाद भीलवाड़ा और फिर चूरू की सुजानगढ़ सीट पर भी इसी तरह का अभियान चलाएंगे।
अभियान को लेकर 3.50 लाख से ज्यादा ट्वीट
‘ नौकरी नहीं तो वोट नहीं ’ अभियान काे सोशल मीडिया पर भी चलाया गया है, जो जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। इस अभियान पर अब तक लगभग 3.50 लाख से ज्यादा ट्वीट हो चुके है और ये पूरे प्रदेश में जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। यादव ने बताया कि अगर हमारी मांगों पर सरकार ने विचार नहीं किया तो हम 10 मार्च से राजसमंद, वल्लभनगर, सुजानगढ़ और सहाड़ा (भीलवाड़ा) विधानसभा उप चुनाव क्षेत्रों से पोस्टर एवं पर्चा वितरण अभियान की भी शुरुआत करेंगे।
इन मांगों को लेकर जारी है आंदोलन
स्कूल व्याख्यता भर्ती 2018 के चयनित अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द नियुक्ति दी जाए। ANM, GNM नर्सिंग भर्ती 2013 की भर्ती जल्द से जल्द पूरी की जाए। प्रयोगशाला सहायक भर्ती के 1534 पदों पर जल्द से जल्द भर्ती की जाए। 2018 पंचायत राज एलडीसी भर्ती के 1029 पदों पर जल्द भर्ती पूरी की जाए। राजस्थान पुलिस भर्ती 2018, रीट शिक्षक भर्ती 2016, सूचना सहायक भर्ती 2013, आयुर्वेद नर्सिंग भर्ती 2013 की वेटिंग सूची जारी की जाए। इसके अलावा अन्य कई भर्ती परीक्षा है, जिनके मामले लंबित है उन्हें जल्द से जल्द निस्तारित किया जाए।