Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बगड़18 दिन पहले
- कॉपी लिंक
बगड़. दावपेंच लगाती महिला पहलवान।
- बगड़ की पुष्कर व्यायामशाला में महिला और पुरुषों की सीनियर वर्ग की जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता हुई
कोरोना के चलते 11 महीने से रुकी कुश्ती प्रतियोगिता रविवार से फिर शुरू हुई। जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में पुष्कर व्यायामशाला में हुई जिला स्तरीय सीनियर महिला व पुरुष कुश्ती स्पर्धा के महिला वर्ग में 15 व पुरुष वर्ग में 28 पहलवानों ने भाग लिया। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह जयपहाड़ी, उपाध्यक्ष रामाकांत शर्मा, सचिव उमेश सिंह झाझडिय़ा व सहसचिव प्रदीप झाझडिय़ा ने बताया कि निर्णायक मंडल में मंगेज राम व स्कोरर शारीरिक शिक्षक जयकरण थे। विजेता पहलवानों की जिला स्तरीय टीम जयपुर में होने वाली राज्य स्तरीय स्पर्धा में भाग लेंगी।
पुरुष वर्ग में यह जीते- पुरुष वर्ग के 57 किग्रा में सचिन 1 अंक से विजयी हुआ, रोहित द्वितीय रहा। 61 किग्रा में रविंद्र बगड़ 6 अंक से प्रथम, सीताराम बनगोठड़ी द्वितीय रहा। 65 किग्रा में आबिद सुल्ताना, 70 किग्रा में मनजीत बगड़ प्रथम रहे। 74 किग्रा में जगमाल बगड़ प्रथम व राहुल सुल्ताना द्वितीय रहे। 79 किग्रा में देशराज बगड़, 86 किग्रा में छगन बगड़ प्रथम व अजीब बास्याल द्वितीय स्थान पर रहे। 92 किग्रा में योगेश जमालपुर, 97 किग्रा में यशवर्धन प्रथम रहे।
महिला वर्ग में यह पहलवान जीती
सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता के महिला वर्ग में 50 किग्रा में साक्षी, 55 किग्रा में प्रीति पालोता, 57 किग्रा में प्रिया लोयल, 62 किग्रा में अन्नू बाकरा, 65 किग्रा में बलकेश, 68 किग्रा में सुनीता, 72 किग्रा में अनीता व 76 किग्रा में अंजू नाडिया बुहाना प्रथम रही।