Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सकट17 दिन पहले
- कॉपी लिंक
कस्बे की काली पहाड़ी की तलहेटी स्थित भैसासुर बाबा मंदिर में राजपुर/धमरेड भाजपा मंडल के अध्यक्ष कमल जैन की अध्यक्षता में कार्यकर्ता मिलन समारोह व बूथ कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय सिंह नरूका ने कहा कि आगामी चुनाव में बूथ स्तर के कार्यकर्ता जिसे चाहेंगे उसे ही पार्टी का टिकट दिया जाएगा।
टिकट के लिए किसी बड़े नेता के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलजुल कर व आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करें। कार्यक्रम के दौरान कुण्डला के पूर्व सरपंच मानसिंह मीणा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बृजेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रेमनाथ धामाणी, राजकुमार पंडा, जिला महामंत्री रामअवतार चौधरी, पवन जैन, शिवलाल मीणा, जिला मंत्री हरिशंकर खंडेलवाल, जितेंद्र राठौड़, अर्चना सिंह भाटी, विष्णु शर्मा, महिला मोर्चा जिला संयोजक सुनीता सैनी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री रूबीया उपाध्याय, टहला मंडल अध्यक्ष राम राय शर्मा, प्रतापगढ़ मंडल अध्यक्ष हरलाल प्रजापति, किशोरी मंडल अध्यक्ष राकेश मीणा, थानागाजी मंडल अध्यक्ष श्रवण जांगिड़, राजगढ़ मंडल अध्यक्ष राहुल दीक्षित, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जैन, अशोक बजाज, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम अवतार शर्मा आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन श्याम जोनेटा ने किया।
भाजपा युवा मोर्चा के युवा संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन
कस्बे के आदर्श विद्या मंदिर में रविवार को भाजपा युवा मोर्चा के युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष संजय नरूका, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंडित जलेसिंह, सतीश यादव पार्षद जिला प्रवक्ता, जीतू गुर्जर जिला महामंत्री, विष्णु शर्मा, मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी रहे।
इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रजनीश जैमन ने 25 समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्या ग्रहण की। इस अवसर पर प्रशांत अवस्थी, राजीव प्रजापत, दिनेश शर्मा, वीरेंद्र प्रधान, अमित कश्मीरी, प्रकाश रिजवान, जितेंद्र राठौर, मनीष जैमन, योगेश खंडेलवाल, शेरसिंह चौधरी आदि मौजूद थे।