Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बीकानेर8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पीबीएम अस्पताल के मेडिकल आईसीयू से फरार हुआ हैं बंदी।
श्रीगंगानगर की जेल में बंद एक कैदी को पिछले दिनों पीबीएम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। यहां श्रीगंगानगर पुलिस के जवान उसकी निगरानी के लिए तैनात थे लेकिन रविवार दोपहर वो इन्हें चकमा देकर फरार हो गया। अब बीकानेर पुलिस शहर से गुजरने वाले हर नाके पर उसकी खोज कर रही है।
दरअसल, तीन दिन पहले चालीस वर्षीय गुरजिंदर सिंह को श्रीगंगानगर जेल से बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबियत ज्यादा खराब होने पर उसे मेडिकल आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उसकी सुरक्षा में गार्ड भी तैनात थे। रविवार दोपहर वो गार्ड को शौच के लिए जाने के लिए बोला। गार्ड ने इसे बहुत सहजता से लिया और जाने दिया। वो शौच के लिए जाने के काफी देर बाद भी नहीं आया। एक गार्ड ने शौचालय में जाकर देखा तो वो गायब था। इस पर आसपास दौड़कर संभाला लेकिन वो नहीं मिला। तुरंत पीबीएम अस्पताल चौकी को सूचना दी गई, जहां से कंट्रोल रूम तक सूचना गई। यहां से पुलिस ने शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर छानबीन शुरू कर दी लेकिन वो कहीं नहीं मिला।