Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गोवर्धन (मथुरा)35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ट्रेन में आरोपी के साथ गोवर्धन पुलिस टीम। पुलिस आरोपी को चेन्नई से गोवर्धन ला रही है।
- इंडिया मार्ट में एड देकर ऑनलाइन बेच रहे थे गोवर्धन शिला
थाना पुलिस व साइबर सैल ने वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन गोवर्धन गिरिराज शिला बेचने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना पुलिस व साइबर सेल टीम आरोपी को चेन्नई से गिरफ्तार कर मथुरा रवाना हो गई है। बता दें कि करीब एक सप्ताह पूर्व इण्डिया मार्ट वेबसाइट पर 5175 रुपए में गिरिराज गोवर्धन शिला बिक्री का एड देखकर स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया था। सैकड़ों लोगों ने गोवर्धन थाने पर प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
स्थानीय केशव मुखिया की रिपोर्ट पर तीन लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस जांच में मुख्य भूमिका चेन्नई निवासी व्यक्ति की सामने आई थी। गोवर्धन थाना पुलिस के एसआई विदित अंबावता व एसआई सोनू भाटी सहित साइबर सैल की टीम ने शनिवार शाम को चेन्नई पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी वी प्रेम कुमार पुत्र नरसिम्हा राव निवासी रंगराजनपुरम चेन्नई है। वह लक्ष्मी डिवाइन कंपनी/पूजा जनरल स्टोर का मालिक है। पुलिस टीम ने प्रेम को उसकी दुकान पूजा जनरल स्टोर चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया है।
रिपोर्ट: मनीष शर्मा